सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brainstorming on the formation of BJP district unit, observer held a meeting with officials

Lakhimpur Kheri News: भाजपा जिला इकाई गठन को लेकर मंथन, पर्यवेक्षक ने की पदाधिकारियों संग बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the formation of BJP district unit, observer held a meeting with officials
भाजपा कार्यालय पर बैठक के दौरान पर्यवेक्षक व एमएलसी अशोक कटारिया का स्वागत करते जिलाध्यक्ष अरवि
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा की जिला इकाई के गठन को लेकर प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंच कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के साथ संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया।
Trending Videos

पर्यवेक्षक अशोक कटारिया ने बंद कमरे में जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्य, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, शशांक वर्मा, योगेश वर्मा, सौरभ सिंह सोनू, मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी, अमन गिरी, क्षेत्रीय मंत्री राजकिशोर मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संभावित पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक कटारिया ने कहा कि पलिया विधायक रोमी साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा तथा सांसद व पूर्व मंत्री से भी वार्ता कर उनके सुझाव लिए जाएंगे। सभी से चर्चा के बाद पदाधिकारियों की सूची तैयार कर प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पर्यवेक्षक अशोक कटारिया और जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य को माला पहनाकर स्वागत किया।
जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जिला इकाई के गठन को लेकर अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी से विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed