{"_id":"69ac675669aec9665c08dfbe","slug":"national-independent-party-wins-three-out-of-five-seats-in-kailali-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169869-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कैलाली की पांच सीटों में तीन पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कैलाली की पांच सीटों में तीन पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी क्षेत्र नंबर पांच से विजयी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार आनंद बहादुर चंद। स्रोत
विज्ञापन
धनगढ़ी(नेपाल)। प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के मतदान में कैलाली जिले की पांच निर्वाचन क्षेत्र में से तीन में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है। बाकी दो निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना चल चल रही है। इसमें राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कैलाली जिले में कुल पांच निर्वाचन क्षेत्र हैं। जहां 5,51,052 मतदाताओं में से 3,05,122 मतदाताओं ने मतदान किया।
कैलाली जिले में क्षेत्र नंबर एक से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की महिला उम्मीदवार कोमल ज्ञवाली ने 17,826 मत पाकर जीत हासिल की है। उन्होंने नेपाली कांग्रेस पार्टी से प्रतिद्वंदी जनक लाल चौधरी को 4,881मतों से हरा दिया। चौधरी को 12,945 ही मत मिले। जिले के क्षेत्र नंबर दो से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार केपी खनाल ने जीत हासिल कर उनके प्रतिद्वंदी एमाले पार्टी से उम्मीदवार सूर्य बहादुर थापा को हराकर जीत हासिल की है। जिले की क्षेत्र नंबर तीन से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार जगत प्रसाद जोशी भी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार वीरभान चौधरी से भारी मतों से आगे चल रहे हैं।
क्षेत्र नंबर चार से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से उम्मीदवार खेम कोइराला अपने प्रतिद्वंद्वी एमाले पार्टी से पूर्व मंत्री रहे उम्मीदवार लेखराज भट्ट से आगे चल रहे हैं। क्षेत्र नंबर पांच धनगढ़ी से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार आनंद बहादुर चंद को 31,953 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार नर नारायण शाह उर्फ मनु को 11,958 वोट ही मिले।
Trending Videos