सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brakes on 48 15-year-old school vehicles, RC suspended

Lakhimpur Kheri News: 15 साल पुराने 48 स्कूली वाहनों पर ब्रेक, आरसी निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Brakes on 48 15-year-old school vehicles, RC suspended
स्कूल वाहन की फिटनेस की जांच करते हुए परिवहन विभाग के अ​धिकारी। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 48 स्कूली वाहनों की आरसी निलंबित कर दी है। ये सभी वाहन 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और इनकी फिटनेस व परमिट भी समाप्त हो चुकी थी।
Trending Videos

विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि अब इन वाहनों का संचालन हुआ तो सीधे चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और संबंधित स्कूल की मान्यता निरस्त कराने की संस्तुति भी की जाएगी। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि जिन 48 वाहनों की आरसी निलंबित की गई है, वे निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके हैं और तकनीकी रूप से बच्चों के परिवहन के लिए सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वाहन स्वामियों को पहले नोटिस देकर वाहन विक्रय या पंजीयन निरस्त कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अनुपालन न होने पर मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 53(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निलंबन अवधि में किसी भी स्थिति में इन वाहनों का संचालन नहीं किया जा सकता। यदि कोई वाहन सड़क पर चलता पाया गया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही संबंधित स्कूल के खिलाफ मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी।
-----------------
1 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान
एआरटीओ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 1 से 15 अप्रैल तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान किसी भी स्कूली वाहन में कमी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
--------------
किन स्कूलों के वाहन शामिल

अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के दो, एलाइड मिशन पब्लिक स्कूल का एक, करियर कॉन्वेंट स्कूल, डीडीजी ग्रीन मेमोरियल स्कूल, दून इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, डॉ. भीमराव अंबेडकर टीके महाविद्यालय, इरा बाल विद्या मंदिर का एक-एक, फते एकेडमी समिति दो, गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल एक, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल तीन, गुरु हरिकिशन एजुकेशनल स्कूल एक, हसनैन इंटर कॉलेज एक, इंडियन एकेडमी दो, केदार सिंह मेमोरियल एजुकेशनल एक, महाराजा अग्रसेन एकेडमी दो, महारानी पब्लिक स्कूल एक, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल तीन, पीटीएल एकेडमी एक, पॉल इंटरनेशनल स्कूल एक, प्रिंसिंपल एडमॉटेन पब्लिक स्कूल एक, आरबीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल एक, आरएन इंटर नेशनल स्कूल एक, सरदार बाबा सिंह पब्लिक स्कूल एक, सरदार पाल सिंह कॉन्वेंट स्कूल एक, श्रीगुरु अर्जुन देव पब्लिक स्कूल दो, श्री जगत नारायण पब्लिक स्कूल एक, श्रीमती गीता देवी मुक्ता पब्लिक बाल विद्या मंदिर एक, द अजमानी पब्लिक स्कूल एक, सिटी माटेसरी स्कूल एक, इंडियन अकेडमी दो, द इंडियन अकेडमी एक, द नेशनल पब्लिक स्कूल एक, द ऑक्सपोर्टल पब्लिक स्कूल तीन, द चेयरमेन ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल एक, द गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल एक हैं।
---
अगर कोई चालक अन्य कार्यों के लिए इन वाहनों का उपयोग करना चाहता है, तो इसके लिए विभाग में प्रर्थना-पत्र देने के साथ ही रिन्यू करना होगा, तभी संबंधित वाहनों का संचालित हो सकता है।
-शांति भूषण पांडेय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed