सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bricks, stones, and chairs were thrown at the wedding party and the family members, and firing took place

Lakhimpur Kheri News: बरातियों और घरातियों में चले ईंट-पत्थर व कुर्सियां, फायरिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bricks, stones, and chairs were thrown at the wedding party and the family members, and firing took place
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदानगर थाना क्षेत्र के रामापुर रौली गांव में शादी समारोह के दौरान बरातियों और घरातियों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और कुर्सियां चलने लगीं। आरोप है कि इस दौरान दूल्हे के चाचा ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। घटना में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, रामापुर रौली गांव निवासी नेपाल चौहान की बेटी की शादी थी। रविवार को शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र के गांव पराझरसा से बरात आई थी। रात में द्वारपूजन और भोजन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन के बहनोई मनोज और दूल्हे के चचेरे भाई योगेश उर्फ गोल्डी के बीच शराब के नशे में खाने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बरात में लगीं कुर्सियां चलने लगीं और दोनों ओर से ईंट-पत्थर भी फेंके गए। मारपीट में वर पक्ष के प्रताप सिंह, विशाल सिंह, प्रभाकर सिंह और योगेश सिंह उर्फ गोल्डी निवासी पराझरसा थाना निगोही जिला शाहजहांपुर घायल हो गए। लड़की पक्ष की बिटोला पत्नी वेद प्रकाश निवासी देवरिया थाना फरधान, बनवारी निवासी द्वारिकानगर थाना नीमगांव और कमल किशोर निवासी खोरहा थाना भीरा समेत अन्य लोग भी चोटिल हो गए।
आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे के चाचा रिटायर्ड फौजी प्रताप सिंह उर्फ रिम्पल निवासी पराझरसा थाना निगोही ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
शारदानगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खाने के दौरान हुए विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दूल्हे के चाचा द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग किए जाने की भी पुष्टि हुई है। मामले में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनका शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed