{"_id":"69b6f78249a916f0c509590d","slug":"half-eaten-body-of-a-teenager-found-in-sharda-river-crocodile-attack-suspected-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-170505-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में मिला एक किशोर का अधखाया शव, मगरमच्छ के हमले की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में मिला एक किशोर का अधखाया शव, मगरमच्छ के हमले की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
भीरा-पलिया मार्ग जाम करने की कोशिश करते ग्रामीण-स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। लखहा भूड़ स्थित ननिहाल से शुक्रवार से लापता दो मौसेरे भाइयों में रवि (14) पुत्र अशोक निवासी रवही कॉलोनी का रविवार शाम गांव से करीब चार किलोमीटर दूर शारदा नदी में अधखाया शव मिला। उसका हमउम्र मौसेरा भाई शिवम (16) पुत्र सरोज निवासी दानपुर मुड़िया का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
शव की हालत देखकर मगरमच्छ के हमले में मौत की आशंका जताई जा रही है। दोनों किशोर लखहा भूड़ में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर दोनों किशोर घर से साइकिल लेकर टहलने निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश शुरू की तो करसौर गांव के पास शारदा नदी किनारे उनकी साइकिल, चप्पल और कपड़े पड़े मिले। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
शनिवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मोटरबोट खराब होने के कारण देर शाम तक तलाशी अभियान शुरू नहीं हो सका। इससे नाराज परिजन और ग्रामीणों ने खोजबीन में लापरवाही का आरोप लगाया। रविवार दोपहर भीरा-पलिया मार्ग पर चक्का जाम करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा देखते हुए पुलिस ने खोजबीन तेज कर दी। नदी के किनारों और जंगल में काॅम्बिंग की गई। एसडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट से नदी में खोज अभियान चलाया और गोताखोरों ने नदी की तलहटी खंगाली। काफी मशक्कत के बाद नए पुरवा के पास नदी की दो धाराओं के बीच रवि का अधखाया शव मिला। शव की हालत देखकर मगरमच्छ के हमले की आशंका जताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। अंधेरा होने के कारण दूसरे किशोर शिवम की तलाश में दिक्कत आ रही है, लेकिन खोजबीन जारी है।
-- -- -- -- साथी किशोर पर मामला छिपाने का आरोप-- -- --
लखहाभूड़ निवासी राज कुमार ने बताया कि दोनों भांजे तीन दिन से लापता थे। गांव में पता चला कि उनके साथ गांव का ही एक अन्य किशोर भी गया था, जो कुछ देर बाद घर लौट आया था। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसे घटना की जानकारी हो सकती है और इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है।
Trending Videos