{"_id":"69b451ba477474dc9e0c28c5","slug":"bulldozer-will-be-used-on-encroachment-before-construction-of-four-lane-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-170324-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फोरलेन निर्माण से पहले अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फोरलेन निर्माण से पहले अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोला रोड कृष्णा टॉकीज के आगे लगाए गए पक्के अतिक्रमण पर लाल निशान। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी चौराहे से लालपुर बैरियर तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क के निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मार्ग किनारे कई स्थानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं।
प्रशासन ने संकेत दिया है कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य में बाधा न आए। करीब 31.61 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 3.65 किलोमीटर लंबी इस सड़क को फोरलेन बनाया जाना है। अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पेयजल पाइपलाइन, बिजली के पोल और विद्युत लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि जिन स्थानों पर अतिक्रमण है, वहां पहले लोगों को स्वयं हटाने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटने पर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क के फोरलेन बनने से शहर के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- --
संकटा देवी चौराहे से लालपुर स्टेडियम तक फोरलेन निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। जहां-जहां अतिक्रमण है, वहां लाल निशान लगाए जा चुके हैं।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ
Trending Videos