{"_id":"6a0cb9c517f05775cb0064b3","slug":"contract-worker-upset-with-sanitation-system-goes-on-hunger-strike-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175536-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सफाई व्यवस्था से नाराज संविदाकर्मी आमरण अनशन पर बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सफाई व्यवस्था से नाराज संविदाकर्मी आमरण अनशन पर बैठा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
अनशन के दौरान बिगड़ी तबीयत, सीएचसी में भर्ती आशीष। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रमियाबेहड़। नगर पंचायत निघासन में सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को एक संविदाकर्मी आमरण अनशन पर बैठ गया। नगर में फैली गंदगी और कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर उसने नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर विरोध शुरू किया।
निघासन ब्लॉक में तैनात संविदाकर्मी आशीष कनौजिया ने बताया कि सात दिन पहले उन्होंने उपजिलाधिकारी, नगर पंचायत और व्यापार मंडल पदाधिकारियों को ज्ञापन देकर नगर की सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की थी। ज्ञापन में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर हटाने और नियमित सफाई कराने की मांग की गई थी।
आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। इसके विरोध में मंगलवार को आशीष कनौजिया नगर पंचायत कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द उचित स्थान चिह्नित कर व्यवस्थित डंपिंग कराई जाएगी।
ईओ दिनेश शुक्ला ने कहा कि उन्हें आमरण अनशन की जानकारी नहीं थी। मामले की जांच कराई जाएगी।

Trending Videos