सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The people of Tikunia are suffering due to power cut throughout the night

Lakhimpur Kheri News: रातभर बिजली कटौती से तिकुनिया के लोग बेहाल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The people of Tikunia are suffering due to power cut throughout the night
विज्ञापन
तिकुनिया। बिजली उपकेंद्र से रात भर रोस्टरिंग और ओवरलोडिंग के चलते लोगों को मुश्किल से कुछ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। लोगों ने शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बिजली कटौती न किए जाने की मांग की है।
Trending Videos

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली निगम का रवैया नहीं बदला तो आंदोलन किया जाएगा। उनके अनुसार, तिकुनिया बिजली उपकेंद्र से सोमवार शाम छह से सात बजे तक बिजली मिली। इसके बाद रात 8:35 बजे सप्लाई आई, जो 9:30 बजे तक रही। फिर रात 12 बजे तक रोस्टरिंग रही। इसके बाद करीब एक घंटे बिजली मिली। रात एक बजे के बाद फिर 3:35 बजे सप्लाई आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर कटौती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तराई विकास संस्थान के महामंत्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की चुन्नी देवी और युवा संगठन के प्रभात मिश्र ने ऊर्जा मंत्री से बॉर्डर क्षेत्र को बिजली कटौती मुक्त रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
शेड्यूल लखनऊ से बनता है। उसी के अनुसार लोड बढ़ने पर कटौती की जाती है। यह समस्या रात में ही होती है और विभाग पूरी बिजली देने का प्रयास कर रहा है।
-निशांत, एसडीओ, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed