{"_id":"66ed6e32cdbde9c490080905","slug":"dead-cattle-tied-to-a-tractor-and-dragged-to-a-cow-shelter-in-lakhimpur-kheri-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गो-आश्रय स्थल में मृत गोवंश को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गो-आश्रय स्थल में मृत गोवंश को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश
Fri, 20 Sep 2024 06:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:14 PM IST
सार
रायपुर गो-आश्रय स्थल में मृत गोवंश को ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर घसीटा गया। इसका वीडियो वायरल हुआ है। इस पर सीडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से बांधकर मृत पशु को घसीटा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के बेहजम ब्लॉक के रायपुर गो-आश्रय स्थल में मृत गोवंश को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोवंश के शव को घसीटने के मामले में सीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
रायपुर गो-आश्रय स्थल में पिछले कुछ दिनों से रोजाना पशुओं की मौत और उनके अंतिम संस्कार में संवेदनहीनता की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकारी जांच करने पहुंचे। हालांकि, अधिकारी जांच में कोई लापरवाही नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर मृत पशु को ट्रैक्टर में बांधकर खींचने का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
नीमगांव के पशु चिकित्सक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि पशुओं की मौत बीमारी से हुई है। प्रतिदिन गोशाला में जानवरों की बीमारी की जांच होती है। इलाज किया जाता है और मृत पशु का पंचनामा भरकर अंतिम संस्कार किया जाता है। बीडीओ बेहजम श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। कहीं कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन