फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard trapped in a cage set up outside Babaganj village.

Lakhimpur Kheri News: बाबागंज गांव के बाहर लगे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Sun, 16 Aug 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 16 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in a cage set up outside Babaganj village.
निघासन। दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों के बीच वन विभाग को एक और सफलता मिली है। नाॅर्थ खीरी वन प्रभाग की बेलरायां रेंज की बैरिया बीट के गांव बाबागंज में लगाए गए पिंजरे में शनिवार सुबह मादा तेंदुआ कैद हो गई।
विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक, बाबागंज और आसपास के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी। इसे पकड़ने के लिए बाबागंज में पिंजरा लगाया गया था। शनिवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ी गई मादा तेंदुए की उम्र करीब छह वर्ष है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों में क्षेत्र से यह पांचवां और छह माह में पकड़ा गया 14वां तेंदुआ है।
विज्ञापन

तेंदुए ने बकरी का किया शिकारः बेलरायां। ग्राम महादेव टांडा में शनिवार को घर में घुसकर तेंदुए ने बकरी को अपना निवाला बना लिया। ग्राम महादेव टांडा निवासी मुखत्यार अहमद ने बताया कि शनिवार की शाम को घर के अंदर बकरियों को बांधकर विश्राम कर रहे थे। इस दौरान रात करीब एक बजे तेंदुआ घर में आकर आंगन में बंधी बकरी को उठा ले गया। ग्रामीणों ने हिंसक जानवरों की चहल कदमी पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस संबंध में रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम महादेव टांडा में तेंदुए की चहलकदमी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed