{"_id":"6a81fbd5a9aa18c0330131ab","slug":"leopard-drags-pet-dog-away-from-home-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-182557-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर से पालतू कुत्ते को खींच ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर से पालतू कुत्ते को खींच ले गया तेंदुआ
Sun, 16 Aug 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनिया। ग्राम पंचायत रननगर में पूर्व प्रधान हरभजन सिंह के घर पाला हुआ कुत्ता घर के मुख्य दरवाजे पर टहल रहा था, इसी बीच गन्ने के खेतों में से निकला तेंदुआ उसे पकड़कर गन्ने के खेतों में घसीट ले गया।
बॉर्डर के ग्राम रननगर निवासी पूर्व प्रधान हरभजन सिंह, जसवीर सिंह, मंदीप सिंह, डॉ. कुलविंदर सिंह, जोगा सिंह और मस्तान सिंह ने बताया कि तेंदुआ की चहलकदमी काफी दिनों से है। पूर्व प्रधान हरभजन सिंह ने कहा कि वे पालतू कुत्ता करीब 80 हजार का लाए थे। सुबह गेट पर टहल रहा था। गन्ने के खेत से निकले तेंदुआ ने उसको अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक यहां पिंजरा नहीं लगाया जाता है तब तक दहशत बनी हुई है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया टीम गई हुई हैं। जल्दी ही सर्वेक्षण के बाद वहां पिंजरा लगा दिया जाएगा।