पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Differently abled person dies after falling into an open drain in Lakhimpur Kheri

खुले नाले में गिरने से दिव्यांग की मौत: एक साल कहते रहे खुले नाले पर स्लैब डलवाएंगे, सभासद ने कही यह बात

Fri, 26 Jun 2026 03:42 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बरवर (खीरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवर (खीरी)। Published by: Akash Dubey Updated Fri, 26 Jun 2026 03:42 PM IST
सार

रोशननगर में खुले नाले में गिरने से दिव्यांग संदीप (21) की मौत हो गई। एक साल से स्लैब न डलने पर लोगों ने नगर पंचायत की लापरवाही पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Differently abled person dies after falling into an open drain in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

खुले नाले पर स्लैब नहीं डलने का मुद्दा एक साल से उठता रहा, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। इस बीच बुधवार रात कस्बे के रोशननगर में दिव्यांग संदीप कुमार (21 वर्ष) की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


रोशननगर निवासी संदीप पुत्र अखिलेश बुधवार शाम घर से टहलने निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह घर से कुछ दूरी पर खुले नाले में पड़ा मिला। कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान हुई, लेकिन बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी। बृहस्पतिवार को गोमती घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले पर स्लैब होता तो शायद यह हादसा बच सकता था। उनका दावा है कि इससे पहले भी कई बच्चे इसी खुले नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। वार्ड सभासद सईद अहमद ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नाले की मरम्मत और उस पर स्लैब (पत्थर) डलवाने का प्रस्ताव पारित कराया गया था, लेकिन आज तक काम नहीं हुआ। उनका कहना है कि कई बार इस संबंध में अधिकारियों का ध्यान भी दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मोहल्ले के मनोरमा, छत्रपाल, सर्वेश कुमार, अरविंद, झम्मन वकील, लाला, हरिद्वारी और अनिल कुमार समेत अन्य लोगों ने खुले नालों को तत्काल ढकने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


यह नाला वर्ष 2012 में बनाया गया था। करीब छह महीने पहले सफाई के लिए पड़े पत्थरों को हटाया गया था। इस दौरान कुछ पत्थर टूटे पाए गए। पत्थरों व नाले के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। जल्द ही नाले का कार्य शुरू कराया जाएगा। -संजय शर्मा, चेयरमैन, बरवर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed