सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight people dies in Horrific Road Accident in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत, आठ लोगों की मौत, दो से अधिक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 18 May 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Road Accident News: लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि लोग घायल हुए हैं।

Eight people dies in Horrific Road Accident in Lakhimpur Kheri
अस्पताल में पुलिस और मृतकों के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में छह पुरुष और दो महिलाएं बताईं जा रही हैं। हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सुबह आठ बजे हुआ हादसा
सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। मौके पर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आठ घायलोंको मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नानपारा जा रहे थे मजदूर
पुलिस के मुताबिक मैजिक सवार सभी यात्री लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा वापस जा रहे थे। ये लोग गांव पहुंचते इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed