{"_id":"6a0a1b78a88c832b8f07e2b6","slug":"smuggled-goods-recovered-from-a-bus-going-from-delhi-to-nepal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175397-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिल्ली से नेपाल जा रही बस से तस्करी का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिल्ली से नेपाल जा रही बस से तस्करी का सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 18 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरीफंटा। दिल्ली से धनगढ़ी (नेपाल) जा रही नेपाली नंबर की एक निजी बस से सीमा शुल्क विभाग ने तस्करी का सामान बरामद किया है। बस में बने गुप्त केबिन से हार्डवेयर का सामान और मोटर पार्ट्स मिलने के बाद विभाग ने बस समेत कुल 10.87 लाख रुपये का सीजर बनाया है।
गौरीफंटा सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सुबह दिल्ली से धनगढ़ी जा रही बस को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान बस के नीचे एक गुप्त केबिन मिला, जिसमें बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए छिपाकर रखा गया हार्डवेयर का सामान और मोटर पार्ट्स बरामद हुए।
अधिकारी के अनुसार, बरामद सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। वहीं बस की कीमत करीब सवा नौ लाख रुपये मानते हुए कुल 10 लाख 87 हजार रुपये की जब्ती की कार्रवाई की गई। सीमा शुल्क विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।