सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even on holidays, the race for March closing, offices open all day

Lakhimpur Kheri News: छुट्टी में भी मार्च क्लोजिंग की दौड़, दिन भर खुले दफ्तर

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 31 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Even on holidays, the race for March closing, offices open all day
फाइलों की जांच करते हुए सीडीओ  अभिषेक कुमार। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को अवकाश होने के बावजूद जिले के अधिकांश सरकारी कार्यालय खुले रहे। दिन भर दफ्तरों में आम जनता की बजाय बजट खपाने और हिसाब-किताब निपटाने की कवायद चलती रही। कहीं शत-प्रतिशत बजट खर्च करने की होड़ रही तो कहीं बचे हुए बजट को वापस करने के लिए फाइलें दौड़ती रहीं।
Trending Videos

विकास भवन में समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, सहकारिता, लघु सिंचाई, मनरेगा, डीएसटीओ, डीपीआरओ, विकास विभाग, आरईएस, जनजाति और मत्स्य विभाग समेत कई कार्यालय खुले रहे। कुछ जगहों पर दोपहर तक काम निपट गया, जबकि कई विभागों में देर शाम तक कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में श्रम, पूर्ति, प्रोवेशन और एआईजी स्टांप सहित अधिकांश कार्यालयों में बजट का मिलान चलता रहा। अधिकारी यह आंकलन करते रहे कि कितना बजट आया और कितना खर्च हुआ। शेष राशि को कहां और कैसे समायोजित किया जाए, इसे लेकर मंथन चलता रहा। पूरे दिन कोषागार पर सबसे अधिक दबाव रहा।
--------------
नहीं आए पर्याप्त आवेदन, लौटेगा बजट
जिला समाज कल्याण विभाग से करीब 1.44 करोड़ रुपये का बजट वापस किया जा रहा है। इसमें शादी अनुदान के 84 लाख, सामूहिक विवाह के 51 लाख और अत्याचार उत्पीड़न मद के करीब नौ लाख रुपये शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार योजनाओं के लिए पर्याप्त आवेदन न मिलने से बजट खर्च नहीं हो सका। इधर पंचायत विभाग में भी करीब 25 से 30 हजार रुपये वापस होने की बात सामने आई है। वहीं बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई अन्य विभागों में भी बचा बजट लौटाने की प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही।
------------
अवकाश में भी खुला पालिका काउंटर, चार लाख की वसूली
मार्च क्लोजिंग के चलते नगर पालिका ने महावीर जयंती के अवकाश के बावजूद काउंटर खोलकर हाउस टैक्स और वाटर टैक्स की वसूली जारी रखी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई। ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से करीब चार लाख रुपये की वसूली हुई। अवकाश के दिन भी काउंटर खुलने से करदाताओं को सुविधा मिली और उन्होंने समय रहते टैक्स जमा किया। पालिका प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह की व्यवस्थाएं जारी रखी जाएंगी, ताकि राजस्व संग्रह बेहतर हो सके।

फाइलों की जांच करते हुए सीडीओ  अभिषेक कुमार। संवाद

फाइलों की जांच करते हुए सीडीओ  अभिषेक कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed