{"_id":"69cce8a1c667db9bad0cd095","slug":"video-students-rally-under-the-school-chalo-abhiyan-in-lakhimpur-kheri-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली
Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:12 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में नवीन शिक्षा सत्र के पहले दिन बुधवार को जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का रोली तिलक लगाकर अध्यापकों ने स्वागत किया। कई विद्यालयों में केक काटकर बच्चों का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालयों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। कई जगह रंगोली भी बनाई गई। शहर में सदर प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से किया गया। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सदर विद्यालय से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी। रैली में बच्चे बैंड बाजा की धुन पर स्कूल चलो अभियान की अलख जागते हुए चल रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।