सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Goods worth thousands including cash were burnt in the fire

Lakhimpur Kheri News: आग लगने से नकदी सहित हजारों का सामान जला

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 31 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands including cash were burnt in the fire
जलकर राख हुआ देवनारायण निषाद का घर।  संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। मंडी समिति परिसर में छप्पर डालकर रह रहे देवनारायण निषाद के घर में सोमवार रात आग लगने से नकदी सहित पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
Trending Videos

करीब दस बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में घर में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई, साइकिल, सिलाई मशीन और करीब 25 हजार रुपये की नकदी जल गई। घटना के बाद परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया। देवनारायण ने बताया कि सूरतनगर में 14 वर्ष पहले हुए कटान के बाद से वह यहीं छप्पर डालकर रह रहे हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर मौके पर पहुंचे और परिवार को राशन उपलब्ध कराया। साथ ही लेखपाल को भी घटना की जानकारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed