{"_id":"69ccf7a1ac35256f970a2aa1","slug":"video-bears-captivate-tourists-in-dudhwa-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: दुधवा में सैलानियों का मन मोह रहे भालू, जंगल सफारी के दौरान दिखा यह नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: दुधवा में सैलानियों का मन मोह रहे भालू, जंगल सफारी के दौरान दिखा यह नजारा
Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:16 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में रह रहे दुर्लभ वन्यजीव यहां आने वाले सैलानियों को खूब लुभा रहे हैं। मंगलवार को स्थानीय सैलानी जिप्सी वाहनों के जरिए दक्षिण सोनारीपुर रेंज के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार रहे थे। इस दौरान पर्यटन मार्ग पर जंगल में पेड़ किनारे खड़ा भालू पर्यटकों को देखकर उछल-कूद करने लगा। यह नजारा देख उनकी बांछें खिल गई। वह काफी देर तक उन्हें अपनी कलाबाजियां दिखाता रहा। जंगल के अंदर चहलकदमी करते भालू ने उन्हें रोमांचित कर दिया। इसके बाद भालू जंगल के अंदर चला गया। सैलानियों ने भालू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।