सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kidnapped and held hostage, fraudulently got the land registered in his name

Lakhimpur Kheri News: अपहरण कर बंधक बनाया, धोखे से कराया जमीन का बैनामा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 31 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped and held hostage, fraudulently got the land registered in his name
विज्ञापन
धौरहरा। हजरिया मजरा अटकोहना निवासी टीकाराम ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण कर बंधक बनाने और धोखे से जमीन का बैनामा कराने का गंभीर आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

टीकाराम ने एसीजेएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 जून, 2025 की शाम करीब चार बजे वह गांव की एक दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही बलस्टर, छोटेलाल, सुनीता समेत अन्य लोग उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपनी रिश्तेदारी में बसंतापुर (थाना धौरहरा) ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वहां उसे जबरन शराब पिलाकर कमरे में बंद कर दिया गया और कई दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने उसे लखीमपुर ले जाकर उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। बैनामे में चार लाख रुपये कीमत दर्शायी गई, जबकि पीड़ित को कोई पैसा नहीं मिला। टीकाराम का कहना है कि थाने में सूचना देने और पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हाेंने न्यायालय की शरण ली। एसीजेएम के आदेश पर शारदानगर पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed