सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two more youths from Kheri made their name shine, became Assistant Commissioner in PCS

Lakhimpur Kheri News: खीरी के दो और युवाओं ने नाम किया रोशन, पीसीएस में असिस्टेंट कमिश्नर बने

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 31 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two more youths from Kheri made their name shine, became Assistant Commissioner in PCS
रजनीश वर्मा
विज्ञापन
फरधान/धौरहरा। जिले के दो युवाओं ने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। फरधान के गांव धौरहरा खुर्द निवासी स्मृति श्रीवास्तव ने 44वीं रैंक हासिल की, जबकि धौरहरा क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी रजनीश वर्मा का भी चयन हुआ है।
Trending Videos

स्मृति के पिता राजीव श्रीवास्तव वर्तमान में फर्रुखाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेक्रेट हार्ट स्कूल सीतापुर से की। इसके बाद लखनऊ से बीएससी और केमिस्ट्री में एमएससी पूरी की। स्मृति ने पहली ही कोशिश में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि उनके बाबा भगौती प्रसाद का सपना था कि वह अफसर बनें, जिसे उन्होंने कड़ी मेहनत से पूरा किया। स्मृति के परिवार में बड़ा भाई और भाभी बैंक मैनेजर हैं, जबकि दोनों बड़ी बहनें परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनकी मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रसूलपुर निवासी रजनीश वर्मा किसान सुधीर वर्मा के पुत्र हैं। परिजनों के अनुसार रजनीश शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे और प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखते थे, जिसे उन्होंने मेहनत के दम पर साकार किया।

रजनीश वर्मा

रजनीश वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed