सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A wave of faith surged in the foot march organised on Hanuman's birth anniversary.

Lakhimpur Kheri News: हनुमान जन्मोत्सव निकाली पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in the foot march organised on Hanuman's birth anniversary.
गोला से कंजा देवस्थान तक हनुमान पदयात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ओयल। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर करीब 25 वर्ष पहले शुरू हुई विराट कीर्तनमयी पदयात्रा इस बार भव्य स्वरूप में नजर आई। कभी मात्र 25 लोगों से शुरू हुई यह यात्रा आज आस्था के जनसैलाब में बदली, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं ने लखीमपुर से गुलरीपुरवा तक लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा पैदल शुरू की। यात्रा में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित तमाम गांवों के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह समाजसेवियों, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों द्वारा भंडारा और प्रसाद, पानी, शरबत आदि के स्टाल भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलरीपुरवा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ हनुमान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाल रखीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान के 15 बुलडोजर भी जगह जगह खड़े रहे, जिनसे फूलों की वर्षा होती रही। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राममोहन गुप्ता, राजू अग्रवाल, अमर सिंह, अनिल अग्रवाल, दीपक रस्तोगी, मोहन बाजपेई आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
-----------
मोहम्मदी में निकाली शोभायात्रा
मोहम्मदी। श्री असतल मंदिर से श्री हनुमान जयंती पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग होकर गुजरी। इसमें बहुत सुंदर झांकियां सजाई गई थी। इस दौरान विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा ,राम जी गुप्ता, अतुल रस्तोगी एस के गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
संकट मोचन मंदिर में किया गया पूजन
गोला गोकर्णनाथ।
नगर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से भगवान बजरंगबली की पूजन आरती के साथ श्रद्धालुओं ने मोहम्मदी रोड स्थित प्राचीन कंजा देवस्थान हनुमान मंदिर तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में विधायक अमन गिरि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, श्री राम कथा व्यास अंजनी शरण जी महाराज, आनंद त्रिवेदी, शिवकुमार बाजपेई पिंटू सहित बड़ी संख्या में जनसमूह शामिल हुआ। संवाद
अलीगंज में बजरंगबली को लगाया 51 किला लड्डू का भोग
अलीगंज। कस्बे के ही प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर सभी श्रद्धालु एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का पूजन अर्चन कर 51 किलो लड्डू का भोग लगाया। सभी का तिलक बंदन कर हनुमान जन्मोत्सव पर पदयात्रा निकाली गई। हनुमान पदयात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर गौरी चौराहा श्री राम चौक से सदर चौराहा लखीमपुर रोड हनुमान चौक होते हुए बड़ी देवी माता मंदिर से भुइया देवी माता मंदिर से वापस हनुमान मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। संवाद
दसवीं विराट पदयात्रा का अयोजन
बिजुआ।
पड़रिया तुला बालाजी पावन धाम में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दसवीं विराट पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ गोला विधायक अमन गिरी ने विधिवत पूजन के साथ किया। संवाद
श्रद्धापूर्वक मनाया बालाजी का जन्मोत्सव
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द और संपूर्णानगर में श्री बालाजी जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। तीन दिनों तक चले इस विशेष कार्यक्रम के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। आचार्य विवेक, सर्वेश मिश्र, अजय शर्मा, मदन गोपाल शर्मा और कमलेश शर्मा के सानिध्य में विधि विधान से पूजा अर्चना शुरू हुई। संवाद

निघासन में हुआ विशाल भंडारा

निघासन। हनुमान जन्मोत्सव पर कस्बे के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रशांत पांडे, आदर्श वर्मा, रवींद्र वर्मा, आनंद चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article