सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bank employee's honesty saved farmer's earnings by returning Rs 50,000

Lakhimpur Kheri News: बैंक कर्मी की ईमानदारी, 50 हजार लौटाकर बचाई किसान की कमाई

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bank employee's honesty saved farmer's earnings by returning Rs 50,000
बैंक में रुपये लौटाने वाले कर्मी को सम्मानित करते शाखा प्रबंधक।  संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पलियाकलां। एचडीएफसी बैंक में सोमवार को ईमानदारी की मिसाल सामने आई, जब बैंक कर्मी अरमान गुप्ता ने सड़क पर गिरी 50 हजार रुपये की रकम लौटाकर एक किसान की मेहनत की कमाई बचा ली।
Trending Videos

भीरा क्षेत्र के दामला फार्म निवासी गुरजीत सिंह बैंक से एक लाख रुपये निकालकर बाहर निकले थे। इसी दौरान उनके पास से 50 हजार रुपये की एक गड्डी सड़क पर गिर गई, जिसका उन्हें पता नहीं चला। इसी बीच बैंक के लोन कलेक्शन कर्मी अरमान गुप्ता की नजर गिरी हुई रकम पर पड़ी। उन्होंने तत्काल रुपये उठाकर शाखा प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह को सौंप दिए। कुछ देर बाद गुरजीत सिंह घबराए हुए बैंक पहुंचे और अपनी रकम खोने की जानकारी दी। पुष्टि होने पर अरमान गुप्ता ने पूरी रकम सुरक्षित उन्हें लौटा दी। अचानक खोई हुई रकम वापस मिलने पर गुरजीत सिंह भावुक हो गए और उन्होंने कर्मी का आभार जताया। बैंक प्रबंधक ने भी अरमान की ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed