सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children's carelessness caused a fire, two farmers' crops turned to ashes

Lakhimpur Kheri News: बच्चों की लापरवाही से लगी आग, दो किसानों की फसल राख

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Children's carelessness caused a fire, two farmers' crops turned to ashes
आग से जलती गेहूं की फसल।संवाद
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव रमुवापुर में सोमवार दोपहर बच्चों की लापरवाही से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने दो किसानों की करीब एक एकड़ खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया।
Trending Videos

बताया जाता है कि सोमवार करीब साढ़े तीन बजे कुछ बच्चे नेमा देवी के खेत में गेहूं के दाने भून रहे थे। इसी दौरान तेज हवा चलने लगी, जिससे आग तेजी से फैल गई। लपटें बढ़ते-बढ़ते पड़ोसी किसान जगदीश के खेत तक पहुंच गईं और उनकी फसल भी जलकर नष्ट हो गई। आग की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों किसानों की फसल पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल अंशुल श्रीवास्तव ने बताया कि करीब एक एकड़ फसल के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
--------------
रामनगर में भी जली फसल
पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव मझरा पूरब के मजरा रामनगर में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में जोगेंद्र कौर, बूटा सिंह और मुख्तियार सिंह के झाले में रखी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल विश्वजीत वर्मा ने राजस्व टीम के साथ नुकसान का आकलन कर अहेतुक सहायता के लिए रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि फसल कटाई के दौरान आग से जुड़ी लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed