सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP's foundation day will be celebrated on 6th

Lakhimpur Kheri News: 6 को मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 31 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
BJP's foundation day will be celebrated on 6th
भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता। श्रोत: पार्टी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया गया।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। स्थापना दिवस के जिला संयोजक व महामंत्री आशू मिश्रा ने विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य वासुदेव मौर्य ने बताया कि जिले के सभी मंडलों व विधानसभाओं में स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दिन कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जिले की सभी आठ विधानसभाओं और 33 मंडलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में सदर विधायक योगेश वर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed