{"_id":"6a3acbad5df9a3e85a0c3664","slug":"fardhan-bazaar-team-became-the-night-cricket-champion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178230-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फरधान बाजार टीम बनी नाइट क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फरधान बाजार टीम बनी नाइट क्रिकेट चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी ट्राॅफी के साथ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरधान। थाने के सामने चल रहे पहले सीजन के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दिन एक सेमीफाइनल और फाइनल समेत दो मैच खेले गए। फाइनल में फरधान बाजार टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।
दूसरे सेमीफाइनल में फरधान बाजार और लौखनिया टीम आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए फरधान बाजार ने 12 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में लौखनिया टीम 12 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन ही बना सकी। फरधान बाजार ने 29 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में महराजनगर और फरधान बाजार टीम के बीच मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा ने टॉस उछाला। टॉस जीतकर फरधान बाजार ने पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में 67 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में महराजनगर टीम 12 ओवर में नौ विकेट पर 41 रन ही बना सकी। फरधान बाजार ने 26 रन से फाइनल जीत लिया।
विज्ञापन
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नाजिर को मैन ऑफ द मैच और पुरैना टीम के खिलाड़ी संजय कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा, कुलवंत सिंह, उमेंद्र सिंह, बाबूजी, शरद सिंह, मुकेश तिवारी, आयोजक एमडी शुक्ला, लवप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, विनोद वर्मा, विजय वर्मा आदि ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
-- -- -- -- -- -- --
भल्लिया बुजुर्ग टीम ने जीता मुकाबला
गोला गोकर्णनाथ। गांव अहमदनगर में खेले जा रहे क्लेश हरण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में भल्लिया बुजुर्ग टीम विजयी रही।
रविवार रात मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संसारपुर और भल्लिया बुजुर्ग टीम के बीच खेले गए मैच में संसारपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 72 रन बनाए। जवाब में भल्लिया बुजुर्ग टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान हजरत अली मंसूरी, ओमप्रकाश कटियार, रमाशंकर कटियार, हर्षित मिश्र, रविंद कटियार, लवकुश अवस्थी, विकास मिश्र, विनोद यादव, रामबाबू शुक्ला, सौरभ मिश्र, शोएब अली, विमलेश शुक्ल, जैकी मिश्र, युवराज मिश्र और कृष्णा मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
शिवम इलेवन और संतोष डीजे इलेवन की शानदार जीत
तिकुनिया। कस्बे में चल रहे तिकुनिया प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए दो मैचों में शिवम इलेवन और संतोष डीजे इलेवन ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में शिवम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। समीर ने 50 और मोहित राजपूत ने 37 रन बनाए। थारू इलेवन की ओर से सुनील और विजय ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी थारू इलेवन 35 रन पर सिमट गई। शिवम इलेवन ने 100 रन से जीत दर्ज की। मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में संतोष डीजे इलेवन ने टॉस जीतकर तीन विकेट पर 94 रन बनाए। जवाब में उतरी वाहिद इलेवन 40 रन पर सिमट गई। संतोष डीजे इलेवन ने 54 रन से मैच जीत लिया। सगुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में प्रधान प्रगट सिंह, पलविंदर सिंह, अभय गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, अमन जायसवाल, मोहन जायसवाल, रामकिशोर पटेल और आकर्ष विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद