{"_id":"69b59c529d3bb664a702ad36","slug":"farmer-and-his-family-threaten-to-commit-suicide-to-protect-their-land-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-170424-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जमीन बचाने के लिए परिवार सहित धरने पर बैठा किसान, आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जमीन बचाने के लिए परिवार सहित धरने पर बैठा किसान, आत्मदाह की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
डीएम ऑफिस के बाहर बीबी बच्चों सहित धरने पर बैठे किसान राम प्रकाश। संवाद
विज्ञापन
खमरिया/धौरहरा। धौरहरा तहसील क्षेत्र के समैसा गांव निवासी किसान रामप्रकाश पुत्र भगौती शनिवार को पत्नी और बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गया। उसने डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर धौरहरा के एसडीएम और विधायक पर साठगांठ कर कुछ लोगों द्वारा उसकी पैतृक जमीन हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि मुख्यमंत्री तक जाऊंगा, फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो यहीं पर परिवार के साथ आत्मदाह कर लूंगा।
रामप्रकाश का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसकी पैतृक जमीन गाटा संख्या 1302, 1303 और 1304 पर कब्जा करना चाहते हैं। सभी दस्तावेज होने के बावजूद एसडीएम धौरहरा ने जमीन पर स्थगन आदेश पारित कर दिया। किसान का कहना है कि जब उसने कारण पूछा तो फोन कर विधायक के पास जाने की सलाह दी गई। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- --
शिकायतकर्ता का वाद धारा 144 के अंतर्गत न्यायालय में विचाराधीन है। लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। लगाए गए आरोप निराधार हैं।
-शशिकांत मणि, एसडीएम धौरहरा
-- -- -- --
मैं शिकायतकर्ता को जानता तक नहीं हूं। सिफारिश की बात ही नहीं उठती। विपक्षी दलों के इशारे पर मुझे बदनाम करने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं न्यायालय के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता।
-विनोद शंकर अवस्थी, विधायक धौरहरा
Trending Videos