सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer Commits Suicide by Consuming Poison in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में किसान ने जहर पीकर दी जान, बेटा बोला- बैंक कर्ज से परेशान थे पिता

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में एक किसान ने जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। 

Farmer Commits Suicide by Consuming Poison in Lakhimpur Kheri
श्यामू कश्यप का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के कफारा गांव में किसान की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि बैंक कर्ज के दबाव में आकर किसान ने विषाक्त पदार्थ पी लिया थी। लखनऊ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक गांव निवासी श्यामू कश्यप (45) पर एलडीबी बैंक शाखा धौरहरा का दो लाख 97 हजार रूपये कर्ज है। परिजनों के अनुसार, बैंक अधिकारी कर्ज जमा कराने के लिए दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। आरोप है कि इसी तनाव के चलते रविवार को उन्होंने विषाक्त पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले सीएचसी रमियाबेहड़ ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ भेजा गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को घर ले आए और मंगलवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पुत्र अमित कश्यप का कहना है कि पिता श्यामू कश्यप कर्ज के बोझ से टूट चुके थे और इसी कारण यह कदम उठाया।

मृतक के घर पहुंचे सपा नेता 
घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी के पुत्र सपा नेता वरुण यशपाल चौधरी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही किसान का कर्ज माफ करने की बात उठाई। 

एलडीबी बैंक के शाखा प्रबंधक विजय कुमार वर्मा ने बताया कि खातेदार श्यामू कश्यप पर 2 लाख 97 हजार का कर्ज करीब पांच साल से अधिक पुराना है। इसके लिए उस पर कोई मेरी तरफ से दबाव नहीं बनाया गया। 

एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने बताया कि मृत्यु का क्या कारण रहा, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होता, पर परिजनों ने पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया, कर्ज और आरोपों की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed