सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Queues for petrol and diesel at pumps in Lakhimpur Kheri

UP: लखीमपुर खीरी के पंपों पर पेट्रोल-डीजल के लिए कतार, बुलानी पड़ी पुलिस, बिना ईंधन जाने को तैयार नहीं लोग

अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Mar 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

अफवाहों के कारण बुधवार शाम से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी। लोग ड्रमों में ईंधन भरवाने पहुंचे, जिससे पुलिस बुलानी पड़ी। अधिकारियों ने पर्याप्त स्टॉक बताया।

Queues for petrol and diesel at pumps in Lakhimpur Kheri
ईंधन लेने के लिए लगी लोगों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद के फ्यूल स्टेशनों पर शाम के समय अचानक भीड़ बढ़ गई। शहर से लेकर देहात तक पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों की लंबी कतारें लग गईं। हालत यह हो गई कि रात में पंपों पर पुलिस बुलाना पड़ी। लोग वहां से बिना पेट्रोल लिए जाने को तैयार ही नहीं हो रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह भी पंपों पर भीड़ दिखी। 

Trending Videos

अफवाहों के बीच शहर के अलावा जिले की अलग अलग तहसीलों में आपाधापी मची हुई है। लोग ड्रमों, डिब्बे आदि लेकर डीजल पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं। इधर पेट्रोल पंप मालिकों ने लग रही लंबी-लंबी लाइनों को देखते हुए तय सीमा में डीजल पेट्रोल देने का फरमान जारी कर दिया गया है। किसी पेट्रोल पंप पर दो सौ रुपये तो कोई पांच सौ रुपये का ही पेट्रोल दे रहे हैं वहीं कुछ पेट्रोल पंप देर रात 10 बजते ही बंद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में विभिन्न कंपनियों के 286 फ्यूल स्टेशन हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद अफवाहों के चलते लोगों में जल्दबाजी देखी गई। बुधवार को दोपहर तक हालात सामान्य रहे, लेकिन शाम होते ही पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी। बाइकों और कारों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के नौरंगाबाद चौराहे स्थित एक फ्यूल स्टेशन सुबह से बंद रहा। सूत्रों के मुताबिक वहां स्टॉक खत्म हो गया था।

सीतापुर रोड स्थित रिलायंस पंप, संकटा देवी चौराहे का लक्ष्मी पेट्रोल पंप, निघासन रोड, झंडी पंप (रोडवेज के पास) और एलआरपी चौराहे पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाहों के बीच ईंधन भरवाने की होड़ से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

निघासन रोड पर नायरा फ्यूल स्टेशन पर बढ़े दाम
निघासन रोड स्थित नायरा फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए जाने की बात सामने आई है। कुछ उपभोक्ताओं के अनुसार, पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 100.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल के दाम में भी करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed