सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies under suspicious circumstances, suspected to have consumed poison

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जहर खाने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, suspected to have consumed poison
विज्ञापन
महेंवागंज/फूलबेहड़। थाना क्षेत्र के बरौला गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में जहर खाने की आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos

गांव निवासी कैलाश शुक्ला के 20 वर्षीय पुत्र रक्षाराम शुक्ला की बुधवार को अचानक घर पर तबीयत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलते देख परिजन उसे बाइक से जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन जहर खाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है, जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed