सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New weekly train will pass through Lakhimpur, Gola and Mailani

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर, गोला और मैलानी से होकर गुजरेगी नई साप्ताहिक ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
New weekly train will pass through Lakhimpur, Gola and Mailani
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे गोरखपुर से लालकुआं के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर होते हुए गोरखपुर से लालकुआं के बीच संचालित होगी।
Trending Videos

मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक गोरखपुर की ओर से 25 मार्च को जारी पत्र के मुताबिक ट्रेन नंबर 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर (ट्रेन ऑन डिमांड) 14 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 05009 का संचालन 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक और ट्रेन नंबर 05010 का संचालन 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05009 प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 17:05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 18:20 बजे, गोंडा से 20:10 बजे, बुढ़वल से 21:22 बजे, सीतापुर से 23:00 बजे होते हुए शनिवार रात 00:05 बजे लखीमपुर, 00:37 बजे गोला गोकर्णनाथ और 01:35 बजे मैलानी पहुंचेगी। इसके बाद पूरनपुर से 02:27 बजे, पीलीभीत से 03:30 बजे, भोजीपुरा से 05:15 बजे, किच्छा से 06:05 बजे छूटकर सुबह 08:00 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05010 प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 11:42 बजे, भोजीपुरा से 13:00 बजे, पीलीभीत से 14:17 बजे, पूरनपुर से 15:20 बजे होते हुए 16:20 बजे मैलानी, 17:10 बजे गोला गोकर्णनाथ और 17:32 बजे लखीमपुर पहुंचेगी। इसके बाद सीतापुर से 18:45 बजे, बुढ़वल से 20:30 बजे, गोंडा से 21:50 बजे, बस्ती से 23:32 बजे छूटकर रविवार को रात 01:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
-------
भोजीपुरा स्टेशन पर आधा घंटे रुकेगी
यात्रा के दौरान दोनों ट्रेनों का इंजन भोजीपुरा स्टेशन पर रिवर्स किया जाएगा। यानी यहां इंजन आगे से पीछे की ओर लगाया जाएगा, जिसके कारण ट्रेन करीब आधा घंटा खड़ी रहेगी। ट्रेन नंबर 05009/05010 में 17 एलएचबी (लिंक होफमैन बुश) कोच लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर मिलेगा और झटके भी कम लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed