सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer dies, family says he drank poison due to bank loan problem

Lakhimpur Kheri News: किसान की मौत, परिजन बोले- बैंक कर्ज से परेशान होकर पी लिया जहर

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies, family says he drank poison due to bank loan problem
श्यामू कश्यप का फाइल फोटो
विज्ञापन
धौरहरा। कफारा गांव में किसान श्यामू कश्यप (45) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बैंक कर्ज के दबाव में आकर किसान ने विषाक्त पदार्थ पी लिया।
Trending Videos

शम्भू कश्यप के पुत्र श्यामू पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण विकास बैंक (एलडीबी) शाखा धौरहरा का 2 लाख 97 हजार रुपये कर्ज था। परिजनों के अनुसार, बैंक अधिकारी कर्ज जमा कराने के लिए दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। आरोप है कि इसी तनाव के चलते रविवार को उन्होंने विषाक्त पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले सीएचसी रमियाबेहड़ ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर होने पर लखनऊ भेजा गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले आए और मंगलवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पुत्र अमित कश्यप, भाई रामू कश्यप का कहना है कि श्यामू कश्यप कर्ज के बोझ से टूट चुके थे और इसी कारण यह कदम उठाया।
घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी के पुत्र सपा नेता वरुण यशपाल चौधरी उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही किसान का कर्ज माफ करने की बात उठाई।

श्यामू कश्यप का फाइल फोटो

श्यामू कश्यप का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed