सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers protest against delay in wheat procurement, give 24-hour ultimatum

Lakhimpur Kheri News: गेहूं खरीद में देरी पर किसानों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against delay in wheat procurement, give 24-hour ultimatum
पलिया एसडीएम को ज्ञापन देते किसान। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। तहसील क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र खुलने के बावजूद खरीद शुरू न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तत्काल तौल शुरू कराने की मांग की।
Trending Videos

ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सरकार ने 30 मार्च से खरीद शुरू करने का वादा किया था, लेकिन आठ अप्रैल बीतने के बाद भी अधिकारी बारदाने की कमी का हवाला दे रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर देरी कर रहा है, ताकि किसान मजबूरी में फसल निजी व्यापारियों को बेच दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गन्ना भुगतान पहले ही लंबित है और अब गेहूं की खरीद न होने से आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की फीस और घरेलू जरूरतों के लिए पैसे तक नहीं हैं। व्यापारी औने-पौने दाम पर गेहूं खरीद रहे हैं, जिससे नुकसान हो रहा है।
किसानों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में खरीद शुरू न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव और डीएम को भी भेजा गया है। इस मौके पर तरसेम सिंह, तेजेंदर सिंह, गुरमुख सिंह, सतनाम सिंह, महिंदर सिंह, पिंटू कुमार, रमेश कुमार, राकेश कुमार और बलदेव सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed