सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fertilizers and Pesticides Association held a symbolic strike

Lakhimpur Kheri News: फर्टीलाइजर्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन ने की सांकेतिक हड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fertilizers and Pesticides Association held a symbolic strike
गोला में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते संगठन के लोग। स्रोत: संगठन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। फर्टीलाइजर्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ताहिर परवेज को दिया।
Trending Videos

कृषि आधारित व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर अपनी मांगों को उठाया। ज्ञापन में खाद पर जबरन लिंकिंग पर रोक लगाने, उर्वरकों की डिलीवरी सीधे बिक्री केंद्र तक सुनिश्चित करने और डीलर मार्जिन को बढ़ाकर न्यूनतम आठ प्रतिशत करने सहित अन्य तमाम आवश्यक मांग की गई है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय लिया जाएगा, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अवधेश जायसवाल, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed