{"_id":"69bed599f1e87b1b2909c61d","slug":"few-resources-great-courage-the-daughters-of-the-district-are-shining-in-sports-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-170908-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कम संसाधन, बड़ा हौसला... खेल में चमक रहीं जिले की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कम संसाधन, बड़ा हौसला... खेल में चमक रहीं जिले की बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सौम्या चौरसिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीमित संसाधनों के बावजूद जिले की बेटियां एथलेटिक्स और हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बना रही हैं। लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाली ये खिलाड़ी मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर लगातार जिले का नाम रोशन कर रही हैं।
हैंडबॉल खिलाड़ी प्रिया जायसवाल और सौम्या चौरसिया राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई बार हिस्सा ले चुकी हैं। दोनों ने लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व कर बड़े स्तर के टूर्नामेंट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी कोच मो. इरफान के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं।
वहीं एथलेटिक्स में दीपांजलि तिवारी और क्रिस्टीन पटेल कोच संजय कुमार यादव के निर्देशन में मेहनत कर रही हैं। दोनों खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
खिलाड़ियों का कहना है कि नियमित अभ्यास और कोच का मार्गदर्शन उन्हें आगे बढ़ा रहा है। बेहतर सुविधाएं मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करने का लक्ष्य रखती हैं। इन बेटियों की मेहनत न सिर्फ अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, बल्कि यह भी साबित कर रही है कि अवसर मिलने पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
-- -- -- -- -- -
हैंडबॉल मेरे लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जुनून है। राज्य स्तर पर खेलने का अनुभव काफी अच्छा रहा और अब विश्वविद्यालय स्तर पर खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। आगे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करना मेरा लक्ष्य है।
-प्रिया जायसवाल, हैंडबॉल खिलाड़ी
-- -- -- -- --
हम लगातार अभ्यास कर रहे हैं और कोच का मार्गदर्शन हमें बेहतर बना रहा है। बड़े टूर्नामेंट में खेलने से आत्मविश्वास बढ़ा है। मैं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हूं।
-सौम्या चौरसिया, हैंडबॉल खिलाड़ी
-- -- -- -- --
एथलेटिक्स में लगातार मेहनत करना बहुत जरूरी होता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर काफी सीखने को मिला। मेरा सपना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है।
-दीपांजलि तिवारी, एथलेटिक्स खिलाड़ी
-- -- -- -- -- -- -- --
कोच के निर्देशन में हम रोज अभ्यास कर रहे हैं। हर प्रतियोगिता हमें नया अनुभव देती है। मैं अपनी परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाकर जिले और देश के लिए पदक जीतना चाहती हूं।
-क्रिस्टीन पटेल, एथलेटिक्स खिलाड़ी
Trending Videos