{"_id":"6a8347b1c034779c51027e5d","slug":"food-safety-team-formed-in-kheri-regarding-analogue-dairy-products-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-182661-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एनालॉग डेयरी उत्पादों को लेकर खीरी में खाद्य सुरक्षा की टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एनालॉग डेयरी उत्पादों को लेकर खीरी में खाद्य सुरक्षा की टीम गठित
Mon, 17 Aug 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों को गठित कर दिया गया। यह टीमें बाजारों में बिकने वाले पनीर, खोया, घी, क्रीम और अन्य डेयरी उत्पादों की जांच करेंगी। हालांकि इससे पहले भी टीमों ने दूध व दूध से बने उत्पादों के सैंपल की जांच कराई, लेकिन एनालॉग डेयरी उत्पादों की पुष्टि नहीं हो सकी।
सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि एनालॉग उत्पादों यानी शुद्ध दूध से बने उत्पादों के स्थान पर बिना स्पष्ट जानकारी के मिलावटी या वैकल्पिक सामग्री से तैयार की जाती है। इन उत्पादों में रिफाइंड तेल, डिटर्जेंट, टैल्कम पाउडर और टिनोपॉल, सोयाबीन जैसे पदार्थों की मिलावट करते है। खीरी में खोया, पनीर, घी और दूध से बने अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। खासकर त्योहारों और मांग बढ़ने के समय मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में शहर के साथ ही कस्बों और ग्रामीण बाजारों में भी नियमित सैंपलिंग और प्रतिष्ठानों की जांच कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
12 सैंपल भरे, 56 किलो खराब लड्डू नष्ट कराया
त्योहारों पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान चलाकर सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है। त्योहार से पहले ही शासन से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। हालांकि शासन से अभी तक अभियान का आदेश नहीं आया, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अपने स्तर से अभियान शुरू कर दिया। 13 और 14 अगस्त को अभियान चलाकर 12 सैंपल भरे। साथ ही 56 किलो लड्डू को नष्ट कराया।