सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four Inspectors in Charge sent to Police Line, eight in exchange for area

Lakhimpur Kheri News: चार प्रभारी निरीक्षक भेजे पुलिस लाइन, आठ के बदले क्षेत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four Inspectors in Charge sent to Police Line, eight in exchange for area
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से एसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चार थाना प्रभारी निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेज दिया गया, जबकि आठ अन्य प्रभारी निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं।
Trending Videos

एसपी ने प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज इंद्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक पढ़ुआ विवेक उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक शारदानगर मनोज कुमार और प्रभारी निरीक्षक सिंगाही मनीष कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक निघासन महेश चंद्र को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। सदर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को पढ़ुआ, साइबर सेल के अवधराज सिंह सेंगर को निघासन, मझगईं के प्रभारी निरीक्षक राजू राव को फरधान और फरधान के प्रभारी दिलीप कुमार चौबे को सिंगाही भेजा गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन से संजीव कुमार सिंह को मैगलगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उप निरीक्षक अनिल कुमार पंकज को खजुरिया चौकी से थानाध्यक्ष मझगईं तथा सदर कोतवाली के उप निरीक्षक बृजमोहन बनमाली को शारदानगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed