{"_id":"69ceaa33ae4998362e042e2f","slug":"four-teams-inspected-16-plywood-industries-three-samples-were-taken-for-fertilizer-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-171870-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चार टीमों ने 16 प्लाईवुड उद्योगों का किया निरीक्षण, उर्वरक के लिए तीन नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चार टीमों ने 16 प्लाईवुड उद्योगों का किया निरीक्षण, उर्वरक के लिए तीन नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के औद्योगिक इकाइयों, विशेषकर प्लाईवुड उद्योगों में उर्वरक (यूरिया) के संभावित दुरुपयोग की रोकथाम के लिए कृषि विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। जनपद स्तर पर चार टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्लाईवुड उद्योगों का औचक निरीक्षण किया।
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान में 16 प्लाईवुड औद्योगिक इकाइयों का सघन निरीक्षण किया गया, इसमें अभिलेखों, स्टॉक रजिस्टरों व उत्पादन की जांच की। निरीक्षण में तीन इकाइयों से उर्वरक (यूरिया) के नमूने संकलित लिए गए, इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चेतावनी दी गई कि किसी भी दशा में अनुदानित यूरिया का उपयोग औद्योगिक कच्चे माल के रूप में न किया जा रहा हो। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos