सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gang defrauding people through online games busted four accused arrested in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: ऑनलाइन गेम खिलाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 28 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोगों को लालच देकर उनके बैंक खातों से धोखाधड़ी से रकम निकालते थे।

Gang defrauding people through online games busted four accused arrested in Lakhimpur kheri
ठगी के आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पढुआ थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेम खिलाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी थर्ड पार्टी के बैन गेमिंग एप का यूज करके ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, 11 सिम सहित अन्य चीजें बरामद की हैं।





निघासन सीओ शिवम कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि ढखेरवा-निघासन रोड स्थित लखहा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चारों युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नाइट वन क्लब, एविएटर, कलर ट्रेड और बीट जीबी जैसे थर्ड पार्टी गेमिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते थे। वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को लाखों रुपये कमाने का लालच देकर निवेश करवाते थे। बाद में धोखाधड़ी से ओटीपी हासिल कर उनके बैंक खातों से रकम निकाल लेते थे। आरोपी इस ठगी के बदले 15 प्रतिशत कमीशन लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी पकड़े गए 
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संतोष कुमार निवासी चचरापुरवा, दिलीप कुमार निवासी चचरापुरवा, अंकित कुमार निवासी चचरापुरवा और आशीष गौतम निवासी ढखेरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, 20 एटीएम कार्ड, चेक बुक, पासबुक, सिम कार्ड, नकदी, एक होंडा सिटी कार और एक अपाचे बाइक बरामद की गई है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
विज्ञापन
Trending Videos


आरोपियों के विरुद्ध थाना पढुआ में आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। कहा कि पूछताछ के दौरान कई और नाम सामने आएं हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed