सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gomati Darshan Padyatra leaves from Lakhimpur for Sitapur, gives message of conservation

Lakhimpur Kheri News: गोमती दर्शन पदयात्रा लखीमपुर से सीतापुर के लिए रवाना, संरक्षण का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gomati Darshan Padyatra leaves from Lakhimpur for Sitapur, gives message of conservation
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मां गोमती के उद्गम स्थल माधव टांडा से शुरू हुई गोमती दर्शन पदयात्रा पीलीभीत और शाहजहांपुर होते हुए लखीमपुर पहुंची, जहां विभिन्न कार्यक्रमों के साथ नदी संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद यात्रा बृहस्पतिवार को लखीमपुर से सीतापुर के लिए रवाना हो गई।
Trending Videos

लखीमपुर प्रवास के दौरान टेढ़ेनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान, पूजन, गोष्ठी और आरती का आयोजन किया गया। साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने मां गोमती को पुनः जलयुक्त और अविरल बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उद्गम स्थलों पर जल संरक्षण, नालों के शोधन, सीवर व्यवस्था को मजबूत करने और नदी में गिरने वाले प्रदूषित जल को रोकने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। आमजन को प्लास्टिक के कम उपयोग के लिए भी जागरूक किया गया।
यात्रा का आयोजन गोमती दर्शन के संयोजक अनुराग पांडे के नेतृत्व और अध्यक्ष श्वेता सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यात्रा में नीरज कुमार दीक्षित, शिवपाल नारायण शुक्ला, अविनाश तिवारी, अरविंद पाण्डेय, हिमांशु मिश्रा, रजत तिवारी, ब्रजेश शुक्ला, अमरेश्वर पाण्डेय और श्रेयांश गुप्ता सहित कई लोग शामिल रहे।
लखीमपुर जनपद में नीरज शुक्ला द्वारा अपने गांव में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और लोगों को मां गोमती के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed