सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government is trying to deactivate the Constitution: Avinash

सरकार संविधान को निष्क्रिय करने का कर रही प्रयास : अविनाश

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Government is trying to deactivate the Constitution: Avinash
पलिया में संविधान संवाद रैली को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। मालगोदाम मार्ग स्थित हरशंकर लॉन में कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान संवाद रैली में पार्टी नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान को निष्क्रिय करने का प्रयास कर रही है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कमजोर स्थिति में है और 2024 के चुनाव परिणामों की तरह 2027 में भी जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने खजुरिया किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य पर भरोसा जताते हुए क्षेत्र के विकास के लिए उनका समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए अविनाश पांडे ने कहा कि चीनी का कटोरा कहे जाने वाले इस जिले का किसान आज भी बदहाल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 दिन के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबी मिटाने के बजाय गरीबों को ही मिटाने पर तुली है। उन्होंने तराई क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए शारदा नदी में चैनलाइजेशन के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव शुभम अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान पूर्वी वर्मा, बृज मौर्य, अमर गुप्ता, मोहनिश नकवी, आकिब खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed