सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government to develop Fafla International Cricket Ground

Lakhimpur Kheri News: फाफला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान को विकसित करेगी सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Government to develop Fafla International Cricket Ground
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा युवा एवं खेल मंत्री सस्मित पोखरेल ने मंगलवार को धनगढ़ी स्थित फाफला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान व खेलग्राम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मैदान को राष्ट्रीय गौरव की योजना के रूप में प्राथमिकता देते हुए तेजी से आगे बढ़ा रही है।
Trending Videos

मैदान के भविष्य पर चर्चा करते हुए मंत्री पोखरेल ने कहा कि फाफला परियोजना केवल खेलकूद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के पर्यटन और देश के समग्र विकास के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी। उन्होंने तकनीकी प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन और वातावरणीय प्रभाव मूल्यांकन (ईआईए) जैसी अनिवार्य प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और बाकी बचे हुए कामों को भी जल्द निपटाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने मैदान पर उतरकर बल्ला थामा और बल्लेबाजी की। उन्हें केपी खनाल ने बॉलिंग कराई। इस मौके पर उनके साथ प्रतिनिधि सभा सदस्य आनंद बहादुर चंद, रास्वपा नेता भूप देव शाह और केपी खनाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed