सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   House census work completed five days ahead of schedule

Lakhimpur Kheri News: समय से पांच दिन पहले पूरा कर लिया मकान गणना कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
House census work completed five days ahead of schedule
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में चल रहा मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य निर्धारित समय से पांच दिन पहले पूरा कर लिया गया। यह कार्य 20 जून तक पूरा किया जाना था, लेकिन टीमों ने 15 जून तक ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

डीएम अंजनी कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में यह कार्य पूरा किया गया। एसडीएम, चार्ज अधिकारियों, फील्ड ट्रेनर्स, सुपरवाइजरों और प्रगणकों की टीमों ने समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। फील्ड स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य पूरा होने पर जनगणना सेल के कार्मिकों ने डीएम और एडीएम का अभिनंदन किया। डीएम और एडीएम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, जो पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed