{"_id":"69b5a155c23c7c5cb60c12d7","slug":"impact-of-iran-crisis-pistachio-prices-jumped-the-most-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-170386-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ईरान संकट का असर, पिस्ता के दाम में सबसे ज्यादा उछले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ईरान संकट का असर, पिस्ता के दाम में सबसे ज्यादा उछले
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बाजार में रखे सूखे मेवे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईरान-अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी तनाव का असर अब सूखे मेवों के बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। खासकर पिस्ता के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है, क्योंकि इसकी बड़ी मात्रा ईरान से आयात होती है।
शहर के कचहरी मार्ग, अस्पताल रोड, खपरैल बाजार और गल्ला मंडी में सूखे मेवों के व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण पिस्ता की सप्लाई प्रभावित हुई है। पिछले एक सप्ताह में इसके दाम करीब 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा अंजीर के दाम में भी लगभग 100 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। वहीं काजू और बादाम के दाम भी करीब 70 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।
दुकानदार फहीम अंसारी, हसमत, शकील अहमद, प्रकाश गुप्ता, रॉबिन गुप्ता और बादल साहनी ने बताया कि पिस्ता के साथ अंजीर, काजू और बादाम के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। कीमतें बढ़ने से ग्राहकों ने खरीदारी कम कर दी है और अब लोग कम मात्रा में सूखे मेवे खरीदकर काम चला रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी आ सकती है।
-- -- -- -- -- -
सूखे मेवे के भाव (प्रति किलो/रुपये में)
उत्पाद पहले अब
पिस्ता – 1200 - 1350
बादाम – 1000 - 1070
काजू – 900 - 980
अंजीर – 1100 - 1250
Trending Videos