{"_id":"69ceaa86c8c64e57e707a122","slug":"incharges-were-posted-at-vacant-posts-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171875-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खाली चौकियों पर हुई प्रभारियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खाली चौकियों पर हुई प्रभारियों की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की चौकियां प्रभारी विहीन होने की खबर प्रकाशित होते ही एसपी ने लाइन से कई पुलिसकर्मियों की तैनाती चौकियां और खाली जगहों पर की है। हालांकि, बुधवार की देर रात जारी हुई तबादला सूची के बाद भी अपराध निरीक्षक और एलआरपी चौकी पर किसी प्रभारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
एसपी डाॅ. ख्याति गर्ग ने बुधवार रात 19 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती देते हुए तीन के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। एसपी ने गोला कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्र को मितौली, खीरी थाने में तैनात अर्पिता शुक्ला को परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी, राजेंद्र तिवारी को निघासन से तिकुनिया थाने पर तैनात किया है। वहीं पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र को मझगई, सुरेंद्र कुमार यादव को सिंगाही, मो.कलाम खां को सिंगाही, रविंद्र प्रताप यादव को गौरीफंटा, झारिया सिंह को पलिया, साहब लाल को भीरा, साधना यादव को शारदानगर, संजय कुमार सिंह को निघासन, लोकनाथ गुप्ता को निघासन, विजेंद्र पाल को मैलानी, बलवीर सिंह को नीमगांव, अशोक कुमार पांडेय को मैगलगंज, संजय कुमार राय को मैगलगंज, प्रेमचंद गौतम को नीमगांव, विनोद कुमार सिंह को मितौली, मुईन अहमद खां को प्रभारी चौकी औरंगाबाद की कमान सौंपी गई है।
Trending Videos