{"_id":"69b6f4c6872a7034df00e70d","slug":"india-nepal-friendship-painted-in-the-colours-of-holi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170462-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: होली के रंगों में रंगी भारत-नेपाल मैत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: होली के रंगों में रंगी भारत-नेपाल मैत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
चंदनचौकी में भारत-नेपाल होली महोत्सव में अतिथियों को देते स्मृति चिन्ह। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पलियाकलां। चंदन चौकी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत और नेपाल से आए अतिथियों का अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमपाल सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध सदियों से चला आ रहा है। दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्ते बहुत मजबूत हैं। ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने का काम करते हैं।
39वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी और सहायक कमांडेंट विजेंद्र कुमार समेत भारत और नेपाल से आए कई सामाजिक प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नेपाल के सुदूर पश्चिम भारत-नेपाल मैत्री संघ के अध्यक्ष हरिशंकर ठाकुर, पत्रकार महासंघ धनगढ़ी के अध्यक्ष श्रवण देउबा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली और भारत-नेपाल की मैत्री और भाईचारे का संदेश दिया।संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया। इस दौरान पंकज कुमार गुप्ता, पप्पू यादव, ज्वाला गुप्ता, कृष्ण कुमार, विजय वाजपेई, सतीश श्रीवास्तव और कौशल प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos