सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   International drug smuggler Vicky Nepali's house attached in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर विक्की नेपाली पर बड़ी कार्रवाई, 40 लाख का मकान कुर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी के आदेश पर पलिया पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर विक्की नेपाली के मकान को कुर्क कर सील कर दिया है। कुछ समय पूर्व पलिया कोतवाली पुलिस ने पटिहन मार्ग, थारूपुरवा निवासी विक्की नेपाली को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। 

International drug smuggler Vicky Nepali's house attached in Lakhimpur Kheri
तहसीलदार ज्योति वर्मा और कोतवाल पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में मादक पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश पर पलिया में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर विक्की नेपाली के करीब 40.30 लाख रुपये कीमत के मकान को कुर्क कर सील कर दिया है। रविवार को पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में थारूपुरवा स्थित आरोपी के घर पर बड़ी कार्रवाई की गई।

Trending Videos


कुछ समय पूर्व कोतवाली पुलिस ने पटिहन मार्ग, थारूपुरवा निवासी विक्की नेपाली को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान यह पाया गया कि विक्की नेपाली ने तस्करी के जरिए करोड़ों की काली कमाई की और अवैध तरीके से संपत्ति बना ली। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार ज्योति वर्मा और कोतवाल पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम थारूपुरवा पहुंची। टीम ने मुनादी कराकर आरोपी के मकान को कुर्क कर उसे सरकारी कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा है आरोपी 
कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि विक्की नेपाली कोई साधारण तस्कर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का अहम हिस्सा है। वह बाहर से मादक पदार्थ लाकर जिले के साथ-साथ नेपाल में भी तस्करी करता था। पुलिस के अनुसार वह कुख्यात महिला तस्कर व गैंग लीडर कैलाश कौर का दाहिना हाथ है। लंबे समय से उसके साथ मिलकर इस गिरोह को चला रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में खलबली मची हुई है। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई अन्य संपत्तियों को भी जल्द ही चिन्हित कर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed