{"_id":"69f786303e2c187d9b0aa8cb","slug":"kheri-students-gave-an-impressive-performance-on-the-stage-of-youth-parliament-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-174283-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवा संसद के मंच पर खीरी के विद्यार्थियों का प्रभावशाली प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवा संसद के मंच पर खीरी के विद्यार्थियों का प्रभावशाली प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 03 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
छात्रा सवितार गोस्वामी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में जिले के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर जनपद का गौरव बढ़ाया। युवाओं ने महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास, विकसित भारत 2047 और भारतीय लोकतंत्र जैसे विषयों पर तार्किक ढंग से अपने विचार रखे।
युवराज दत्त महाविद्यालय की एमए राजनीति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा सवितार गोस्वामी ने ‘केंद्रीय बजट 2026 : विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सशक्त बनाना’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अलावा उन्होंने महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर भी प्रभावशाली तरीके से अपनी बात रखी। उनकी स्पष्ट अभिव्यक्ति, बेबाक शैली और सशक्त तर्कों ने उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों को प्रभावित किया।
गोला गोकर्णनाथ के केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज के छात्र यश प्रताप सिंह चौहान और शिवशंकर ने भी युवा संसद कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व किया। कॉलेज के प्राचार्य पंकज सिंह ने बताया कि विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2026 के तहत आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों छात्रों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
एमए राजनीति शास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र यश प्रताप सिंह चौहान और बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र शिवशंकर ने आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति और तार्किक प्रस्तुति से महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
युवराज दत्त महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. संजय कुमार और प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल ने सवितार की सफलता को अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सीजीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य पंकज सिंह ने कहा कि छात्रों की राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध सोच युवा शक्ति की सशक्त पहचान है।
Trending Videos

![]()
छात्रा सवितार गोस्वामी
![]()
छात्रा सवितार गोस्वामी