सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The underground structure has once again piqued people's curiosity

Lakhimpur Kheri News: भूमिगत संरचना ने फिर बढ़ाया लोगों का कौतूहल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 03 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The underground structure has once again piqued people's curiosity
गोला में निर्माणाधीन कॉरिडोर में चर्चा का विषय पौराणिक शिव मंदिर के उत्तर की ओर भूमिगत सुरंगनुम
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन कॉरिडोर में परिक्रमा पथ के स्तंभों की खोदाई के दौरान मिला भूमिगत सुरंगनुमा अवशेष एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। कॉरिडोर के पहले और दूसरे चरण का निर्माण कार्य इन दिनों अंतिम दौर में चल रहा है।
Trending Videos

शनिवार को पौराणिक शिव मंदिर के उत्तरी द्वार के सामने खुदाई के दौरान यह संरचना मिली। किसी ने इसे सुरंग तो किसी ने पुराना नाला तो किसी ने जल स्रोत बताया। इसके बाद यह अवशेष लोगों में कौतूहल का विषय बन गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सितंबर में भी इसी दिशा में कुछ दूरी पर खोदाई के दौरान इसी तरह का अवशेष मिला था। उस समय भी यह मामला करीब एक माह तक चर्चा में रहा था।
इधर, कॉरिडोर के परिक्रमा पथ का निर्माण लगभग पूरा होने की ओर है। पौराणिक शिव मंदिर के पीछे अन्य मंदिरों के पुनर्स्थापन का कार्य भी शुरू हो चुका है। रिटेनिंग वॉल पर भगवान शिव से जुड़ी कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं। परिसर में सुंदरीकरण का कार्य भी जारी है और मार्गों के किनारे कंड्यूट लाइटें लगाई जा रही हैं।
कार्यदायी संस्था के जेई विवेक वाजपेई ने बताया कि खोदाई में मिला सुरंगनुमा अवशेष पहले मिली संरचना का ही हिस्सा प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed