सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The threat of pests on sugarcane crops has increased

Lakhimpur Kheri News: गन्ने की फसल पर बढ़ा कीटों का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 03 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The threat of pests on sugarcane crops has increased
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अप्रैल से जून तक गन्ने की फसल में अंकुर बेधक, जड़ बेधक और छोटी बेधक जैसे प्रमुख कीटों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे फसल प्रभावित हो सकती है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने किसानों से समय रहते कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने की अपील की है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि गन्ने की फसल पूरे वर्ष खेत में खड़ी रहती है, जिससे विभिन्न प्रकार के कीटों को आश्रय मिलता है और उनके जीवन चक्र को पूरा होने में मदद मिलती है। इसके कारण फसल को अधिक नुकसान पहुंचता है। अच्छी पैदावार और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय पर कीट प्रबंधन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि बेधक कीट गन्ने के तनों के भीतर सुरंग बनाकर पौधों के मध्य भाग को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे पौधे सूखने लगते हैं। इसे डेड हार्ट अवस्था कहा जाता है। प्रभावित भाग हटाने पर उसमें दुर्गंध भी पाई जाती है।
उन्होंने किसानों को सलाह दी कि समय-समय पर कृषि विभाग से संपर्क कर अनुदानित कृषि रक्षा रसायन प्राप्त करें तथा कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में फसल सुरक्षा उपाय अपनाएं। किसान पीसीएसआरएस प्रणाली और एनपीएसएस पोर्टल के माध्यम से भी रोग एवं कीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कीट नियंत्रण के लिए क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी की 375 मिली मात्रा को 1000 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने की सलाह दी गई है।
------------
यह रखें ध्यान
अंकुर बेधक, छोटी बेधक और जड़ सड़न रोगों पर विशेष नजर रखें।
प्रभावित पौधों को जड़ सहित उखाड़कर नष्ट करें, ताकि संक्रमण न फैले।
खेत में साफ-सफाई बनाए रखें और नियमित निगरानी करें।
प्रकाश ट्रैप और फेरोमोन ट्रैप का उपयोग कर कीटों की निगरानी एवं नियंत्रण करें।
जैविक नियंत्रण के लिए ट्राइकोग्रामा का 15 दिन के अंतराल पर प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed