सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur, Fardhan Bazar and Udaipur teams won the league matches

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर, फरधान बाजार और उदयपुर की टीमों ने जीते लीग मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur, Fardhan Bazar and Udaipur teams won the league matches
बाल को हिट करते मुख्य अतिथि आशीष कनौजिया। संवाद
विज्ञापन
फरधान। थाने के सामने खाली मैदान पर चल रहे पहले सीजन के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे दिन तीन लीग मुकाबले खेले गए। उदयपुर, लखीमपुर और फरधान बाजार की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। एजाज, जयकिशन और विनय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहला मुकाबला उदयपुर और नरदवल पुरवा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उदयपुर ने 104 रन बनाए। मोनू ने 32, अनस ने 26 और सुमित ने 25 रन बनाए। नरदवल पुरवा की ओर से राशिद ने चार, अजमेरी ने दो तथा शोएब और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में नरदवल पुरवा की टीम 10 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से बब्बू ने 13 और शौरभ ने 12 रन बनाए। उदयपुर के अनस और शाहनवाज ने तीन-तीन, जबकि मोनू और तरवेज ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में लखीमपुर और देवरी की टीमें आमने-सामने रहीं। लखीमपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए। राजे ने नौ छक्कों और दो चौकों की मदद से 67 रन तथा जयकिशन ने तीन छक्के और तीन चौकों की मदद से 38 रन बनाए। जवाब में देवरी की टीम निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट पर 69 रन ही बना सकी। लखीमपुर ने 76 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में धौरहराखुर्द ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 99 रन बनाए। फरधान बाजार की ओर से पारुल ने तीन विकेट, विनय, अनिल और दीपक ने दो-दो विकेट तथा मिथलेश ने एक विकेट लिया। जवाब में फरधान बाजार ने 9.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 100 रन बनाकर मैच जीत लिया। राम मोहन ने 35, अंकुर ने 32 और विनय ने 14 रन बनाए। धौरहराखुर्द की ओर से अविरल ने दो और निहाल ने एक विकेट लिया। तीनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए एजाज, जयकिशन और विनय को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
------------

एनएनपीएल में गगन इलेवन ने लगातार दो मुकाबले जीते
रमियाबेहड़। ढखेरवा मार्ग स्थित खेल मैदान में आयोजित निघासन नाइट प्रीमियर लीग (एनएनपीएल) में गगन इलेवन ने रविवार रात दोनों मुकाबले जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

पहले मैच में गगन इलेवन ने टॉस जीतकर 10 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में धौरहरा इलेवन की टीम 94 रन पर सिमट गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए हफीज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में बैताली इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गगन इलेवन ने एक विकेट खोकर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सद्दाम को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed